​शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी(डभरा) में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

​शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी(डभरा) में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

​कोटमी/डभरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी में शासन के निर्देशानुसार 21 जून 2026 को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।
​इस विशेष आयोजन का संचालन संस्था के प्राचार्य एवं एन.सी.सी. अधिकारी श्री मुकेश कुमार साहू के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान निर्धारित योग प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन करते हुए प्रातः 7:00 बजे से 8:00 बजे तक योगाभ्यास सत्र का आयोजन हुआ।
​योगाभ्यास का नेतृत्व क्रीड़ा अधिकारी श्री राजेश कुमार नायक और प्रधान पाठक श्री गणेश राम पटेल ने किया। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों और प्राणायामों का अभ्यास कराया तथा दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
​इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ, एन.सी.सी. के कैडेट्स और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। योग दिवस के माध्यम से छात्रों को स्वस्थ जीवन शैली और शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया गया।

7k network
Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के गरिमामय उपस्थिति में 21 जून 2026 को आज सामुदायिक भवन सक्ती में सुबह 7 बजे से जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

घर में घुसकर अश्लील गाली करते हुए मारपीट करने वाले 5 बदमाशों को थाना पामगढ़ पुलिस ने दबोचा सिगरेट-राजश्री का पैसा मांगने पर बिगड़े हालात, घटना का वीडियो बनाने पर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया