सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

रिपोर्टर खेमचंद महिलांगे 79743 43059

थाना डभरा, जिला सक्ती (छ.ग.)
*दिनांक: 21.06.2026*

सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

जिला सक्ती पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं अनुभागी अधिकारी पुलिस महोदय सुमित गुप्ता के कुशल नेतृत्व में थाना डभरा पुलिस द्वारा चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

*घटना का विवरण:*
दिनांक 20.06.2026 को प्रार्थी रवि शंकर रात्रे, निवासी कोसमंदा द्वारा थाना डमरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम कोसमंदा सारडीह रोड स्थित मछली पालन तालाब में लगे सोलर पम्प केबल व पनडुब्बी मोटर का केबल 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ले जाया गया। चोरी गए केबल की कुल कीमत लगभग ₹25,000 है।

*पुलिस कार्रवाई:*
रिपोर्ट पर थाना डभरा में अपराध क्रमांक 225/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मुखबिर की सूचना पर ग्राम कबारीपाली के पास से संदेह के आधार पर 2 व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ पर दोनों ने अपना नाम *1. राजू बघेल पिता लक्ष्मण बघेल, उम्र 35 साल* व *2. विश्वकर्मा यादव पिता राजकुमार यादव, उम्र 25 साल*, दोनों निवासी कबारीपाली, थाना डभरा, जिला सक्ती बताया।

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया लगभग 165 मीटर केबल, कीमत ₹25,000, घटना में प्रयुक्त एक बिना नंबर की मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडर व एक सब्जी काटने वाला पीला रंग का चाकू जप्त किया गया।

*गिरफ्तारी:*
दोनों आरोपियों को दिनांक 20.06.2026 को क्रमशः 20:30 बजे व 20:40 बजे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, प्रकरण में विवेचना जारी है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक राजेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल साहू प्रधान आरक्षक 49 रमेश चंद्रा आरक्षक 119 योगेश राठौर एवं आरक्षक 191 शैलेंद्र देवांगन का विशेष योगदान रहा।

7k network
Recent Posts

जांजगीर चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, ISI से संपर्क के मिले सबूत पंजाब से आकर अकलतरा में रह रहा था युवक, महत्वपूर्ण लोकेशन और सूचनाएं पाकिस्तान भेजता था

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के गरिमामय उपस्थिति में 21 जून 2026 को आज सामुदायिक भवन सक्ती में सुबह 7 बजे से जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन