विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ आत्मीय स्वागत

रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ आत्मीय स्वागत

कलेक्टर श्री अमृत विकास टोप्पो के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी के निर्देशानुसार विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन सक्ती विकासखंड के शासकीय माध्यमिक शाला जामपाली के प्रांगण में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवीन शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों का स्वागत करना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा शाला से जुड़ाव को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति एवं जिला शिक्षा समिति की सदस्य श्रीमती विद्या सिदार रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत सक्ती के उपाध्यक्ष श्री बंशीधर खांडेकर द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि श्री ऋषि राय, जनपद सदस्य श्री ज्ञानिक खांडे तथा ग्राम पंचायत जामपाली की सरपंच उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। शाला के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया, जिसकी उपस्थित जनों ने सराहना की।कार्यक्रम का स्वागत अभिभाषण विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दिलीप कुमार पटेल द्वारा दिया गया। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित उपस्थिति तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सभी अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने एवं शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करने का आग्रह किया।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं उच्च लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शासन की शिक्षा उन्मुख योजनाओं का लाभ लेने तथा विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं का समुचित उपयोग करने का आह्वान किया।
शाला प्रवेशोत्सव के दौरान नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उपस्थित अतिथियों के द्वारा शाला प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया
विशेष अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दिलीप कुमार पटेल के पुत्र विकास पटेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अतिथियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा उन्हें शुभकामनाएँ दी गईं तथा इस अवसर पर सभी ने उनके स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी अवसर पर न्योता भोजन का आयोजन किया गया था जिसमें समस्त छात्र-छात्राओ के साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अतिथिगण भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री राजकुमार पटेल, बीआरसीसी श्री जी आर दिनकर, विकासखंड के समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक, प्राचार्यगण, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, पालकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी के सहयोग एवं सहभागिता से शाला प्रवेशोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

7k network
Recent Posts

चांपा पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार – 95 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 2 महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम सिवनी में अवैध शराब के मामले में छापेमार कार्यवाही

चखना दुकान के बाहर खड़ी 6 लाख की ब्रेजा कार चोरी, महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली पुलिस को बड़ी सफलता CCTV फुटेज और साइबर ट्रैकिंग से मिला सुराग, हथनेवरा फोरलेन से दबोचा गया आरोपी

-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन संकल्प के अनुरूप जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई