चांपा पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार – 95 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 2 महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम सिवनी में अवैध शराब के मामले में छापेमार कार्यवाही

रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471
जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 24.06.26

चांपा पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार – 95 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 2 महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम सिवनी में अवैध शराब के मामले में छापेमार कार्यवाही

* *CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में सिवनी गांव में छापा –*

* *आरोपी नारायण धीवर, भूलीन बाई और सरोज बाई के घर से निकली अवैध शराब*

* *तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल*

*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में जांजगीर -चांपा पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए थाना चांपा सिवनी गांव से 95 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में की गई रेड कार्रवाई में 2 महिला आरोपी सहित कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

*कहां-कहां पड़ा छापा*

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना चांपा क्षेत्र के सिवनी गांव में बड़े पैमाने पर कच्ची महुआ शराब का भंडारण कर बिक्री की जा रही है। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर सिवनी के भाटापारा और सारथी मोहल्ला में एक साथ दबिश दी गई।

*किसके पास से कितनी शराब मिली*

1. *आरोपी नारायण धीवर*, उम्र 55 वर्ष, निवासी भाटापारा सिवनी – कब्जे से *45 लीटर कच्ची महुआ शराब* बरामद
2. *महिला आरोपी भूलीन बाई बरेठ*, उम्र 50 वर्ष, निवासी सारथी मोहल्ला सिवनी – कब्जे से *20 लीटर कच्ची महुआ शराब* बरामद
3. *महिला आरोपी सरोज बाई बरेठ*, उम्र 56 वर्ष, निवासी सारथी मोहल्ला सिवनी – कब्जे से *30 लीटर कच्ची महुआ शराब* बरामद

*कुल बरामदगी*: 95 लीटर कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत 19,000/ रुपये

तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

*उपरोक्त कार्यवाही में* निरीक्षक अशोक वैष्णव, सउनि बाबूलाल दिवाकर, प्र0आर0 नरसिंह बर्मन, म0प्र0आर0 पुष्पलता साहू, प्रउनि गोपी सिंह, निकिता साहू, रुकसाना बानो, आर0 गौरी शंकर, ईश्वरी राठौर, सुमंत कँवर, म0आर0 निरमा टोप्पो का सराहनीय योगदान रहा।

7k network
Recent Posts

चांपा पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार – 95 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 2 महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम सिवनी में अवैध शराब के मामले में छापेमार कार्यवाही

चखना दुकान के बाहर खड़ी 6 लाख की ब्रेजा कार चोरी, महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली पुलिस को बड़ी सफलता CCTV फुटेज और साइबर ट्रैकिंग से मिला सुराग, हथनेवरा फोरलेन से दबोचा गया आरोपी

-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन संकल्प के अनुरूप जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई