विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक श्री देवकीनंदन ठाकुर जी के श्री मुख से रायपुर में भव्य दिव्य और ऐतिहासिक भागवत कथा का आयोजन 8 जुलाई से

रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

 

 

विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक श्री देवकीनंदन ठाकुर जी के श्री मुख से रायपुर में भव्य दिव्य और ऐतिहासिक भागवत कथा का आयोजन 8 जुलाई से

रायपुर/अंबिकापुर – विश्व प्रसिद्ध कथावाचक श्रद्धेय श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के श्रीमुख से रायपुर छत्तीसगढ़ में पहली बार श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 8 जुलाई से 14 जुलाई तक बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बूढ़ा तालाब के सामने रायपुर छत्तीसगढ़ में होगा । इस भव्य और ऐतिहासिक कथा का आयोजन विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट अंतराष्ट्रीय वैश्य महा सम्मेलन तथा विशेष सहयोग छत्तीसगढ़ प्रदेश सुंडी समाज के द्वारा किया जा रहा है । यह कथा प्रति दिवस दोपहर साढ़े तीन बजे से प्रभु की इच्छा तक होगी।
इस कथा की तैयारी इन दोनों बहुत जोर-जोर से चल रही है, साथ ही भक्तों को कथा में भाग लेने के लिए प्रचार प्रसार का कार्यक्रम चल रहा है। इस कड़ी में अंतराष्ट्रीय वैश्य महा सम्मेलन के संयोजक योगेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश सुंडी समाज सह राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवरतन गुप्ता जी के द्वारा शहर के सभी गणमान्य जनों को आमंत्रित कररहे है।
इस संबंध में संयोजक श्री योगेश अग्रवाल जी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए भागवत कथा सबसे अच्छा माध्यम है।अतः रायपुर शहर और प्रदेश के सभी भक्तों से निवेदन है कि आप सब परिवार इस कथा का श्रवण करें । इस कार्यक्रम के संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश सुंडी समाज सह राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव रतन गुप्ता जी अपने समाज के एवं समस्त प्रदेशवासियों को कथा श्रवण करने के लिए अपील की है।

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश