महिला थाना जांजगीर की बड़ी कार्रवाई, शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

महिला थाना जांजगीर की बड़ी कार्रवाई, शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

महिला थाना जांजगीर पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ अनाचार करने के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*विवरण* पीड़िता द्वारा दिनांक 24 जून 2026 को महिला थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ब्रजेश खांडे (27 वर्ष), निवासी पामगढ़ थाना पामगढ़ ने शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार किया।

*मामले की गंभीरता* को देखते हुए डीएसपी (अजाक) सतरूपा तारम के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार किए जाने से विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए, गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

*सराहनीय भूमिका*
इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी सिलमानी टोप्पो, एएसआई ज्ञान प्रकाश खाखा, प्रतिभा राठौर, महिला प्रधान आरक्षक निशा पाण्डेय एवं एनुका तिर्की का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश