रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471
जांजगीर-चाम्पा पुलिस
*दिनांक 12.07.2026*
10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ़्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गयाआरोपी फ़िरत राम चौहान उम्र 45 वर्ष सकिन पनोरापारा बुडगहन थाना बलौदापुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बलौदा पुलिस द्वारा बुडगहन निवासी फिरत राम चौहान के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब को बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। *उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को आरक्षक रज्जू रात्रे , प्रहलाद निर्मलकर जरायम बिंझवार रोहित साहू महिला आरक्षक रूखमणी निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।







