सक्ति जिले में बड़ा सड़क हादसा भांटा पेट्रोल पंप के पास पलटी खरसिया सेन जान स्कूल बस, बाल-बाल बचे 30 नन्हे बच्चे


==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

सक्ति जिले में बड़ा सड़क हादसा भांटा पेट्रोल पंप के पास पलटी खरसिया सेन जान स्कूल बस, बाल-बाल बचे 30 नन्हे बच्चे

 

रायगढ़ जिले के खरसिया सेन जान स्कूल बस हादसे का शिकार सारसकेला और परसी के छात्र थे सवार, गनीमत रही बड़ी अनहोनी टली

खरसिया सेन जान स्कूल के बस

 

आज दिनांक 14 जुलाई 2026 की सुबह स्कूली बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा खरसिया के भांटा स्थित गीतेश्वर डनसेना पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहाँ सेन जान स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार, बस में कुल 30 बच्चे सवार थे जो स्कूल जा रहे थे अचानक बस पलटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े

गनीमत रही बड़ी अनहोनी टली

बस में सवार बच्चे ग्राम सारसकेला और परसी के निवासी बताए जा रहे हैं राहत की बात यह है कि बस पलटने के बावजूद किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है, सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं हालांकि, इस घटना से बच्चों और अभिभावकों में दहशत का माहौल है

ड्राइवर की लापरवाही की चर्चा

क्षेत्र में चर्चा है कि यह हादसा बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ है हालाँकि, दुर्घटना के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की खबर सुनते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

प्रशासन और पुलिस को मामले की जाँच कर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसे मासूमों की जान से खिलवाड़ न हो

7k network
Recent Posts

थाना मुलमुला क्षेत्र के JSW प्लांट नरियरा में ड्यूटी के दौरान तांबा का तार चोरी करने वाले सिक्यूरिटी गार्ड को थाना मुलमुला पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया तांबा बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है