जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े ने दी भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं

रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

 

जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े ने दी भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं

जांजगीर-चांपा: संपूर्ण सृष्टि के पालनहार भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने क्षेत्रवासियों सहित समस्त प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

भगवान जगन्नाथ से की सुख-समृद्धि की कामना

अपने शुभकामना संदेश में सांसद (भाजपा) कमलेश जांगड़े ने महाप्रभु की आराधना करते हुए पवित्र श्लोक का स्मरण किया:

“श्रीनिवास जगन्नाथ श्रीहरे भक्तवत्सल। लक्ष्मीपते नमस्तुभ्यं त्राहि मां भवसागरात् ॥”

सांसद महोदया ने कहा कि भगवान जगन्नाथ, जो संपूर्ण सृष्टि के जगतपालक हैं, उनकी यह ऐतिहासिक रथयात्रा हमारी प्राचीन संस्कृति, परंपरा और अगाध आस्था का महान प्रतीक है। उन्होंने महाप्रभु श्री जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र जी से प्रार्थना की है कि उनकी कृपा दृष्टि पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र और देश के सभी नागरिकों पर बनी रहे।

भक्ति और उल्लास का पर्व

उन्होंने अपने संदेश में यह भी कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए। सांसद ने सभी श्रद्धालुओं से इस पुनीत अवसर पर भगवान के आदर्शों को जीवन में उतारने और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की है।

7k network
Recent Posts

थाना मुलमुला क्षेत्र के JSW प्लांट नरियरा में ड्यूटी के दौरान तांबा का तार चोरी करने वाले सिक्यूरिटी गार्ड को थाना मुलमुला पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया तांबा बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है