छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से समाप्त

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से समाप्त

नवा रायपुर: छत्तीसगढ़ के लोक शिक्षण संचालनालय ने शासकीय कार्यालयों में वर्षों से अटैच (संलग्न) होकर काम कर रहे गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के संबंध में एक कड़ा निर्देश जारी किया है। संचालनालय ने स्पष्ट कर दिया है कि अटैचमेंट अब पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है।

एक सप्ताह में मूल पदस्थापना स्थल पर देना होगा कार्यभार

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे एक सप्ताह के भीतर अपने मूल पदस्थ संस्था में अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही, कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ऑनलाइन एप के माध्यम से अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराएं।

आदेश का पालन न करने पर होगी सख्त कार्रवाई

विभागीय आदेश का उल्लंघन करने वाले या निर्धारित समय-सीमा के बाद कार्यभार ग्रहण करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए संचालनालय ने निम्नलिखित निर्देश दिए हैं:

सेवा हरण (Break in Service): जो कर्मचारी एक सप्ताह की निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने मूल कार्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करेंगे, उनके खिलाफ ‘ब्रेक इन सर्विस’ की कार्यवाही की जाएगी।

प्रस्ताव भेजने के निर्देश: समय-सीमा के पश्चात कार्यभार ग्रहण करने वाले कर्मचारियों की अवधि के लिए सेवा हरण संबंधी प्रस्ताव तैयार कर संचालनालय को उपलब्ध कराने के निर्देश सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे विभाग में प्रशासनिक कसावट आने की उम्मीद है।

7k network
Recent Posts

थाना मुलमुला क्षेत्र के JSW प्लांट नरियरा में ड्यूटी के दौरान तांबा का तार चोरी करने वाले सिक्यूरिटी गार्ड को थाना मुलमुला पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया तांबा बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है