बोलेरो वाहन किराया में लेकर पैसा नहीं देने एवं गाड़ी वापस नहीं करने वाला आरोपी गिरफ्तार

चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059

 

बोलेरो वाहन किराया में लेकर पैसा नहीं देने एवं गाड़ी वापस नहीं करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

➡️ *विवेचना के दौरान ये भी पता चला है कि आरोपी जांजगीर का रहने वाला योगेश चंद्रा का भी स्कार्पियो को किराया में चलाने के लिए लिया था जिसे जावेद मिर्जा C S E B कॉलोनी कोरबा को चलाने के लिए दिया है और दीपक साकेत के मोटर साइकिल CG 10 2470 जो उसके चाचा भीष्म कश्यप ग्राम कनजू के नाम पर है, को भी ले गया है*|

 

➡️ *दिनांक 23/07/2026*

 

➡️ *अपराध क्र. 188/2026धारा 316(3), 61(1) BNS 2023*।

 

➡️ *नाम आरोपी*— *युवराज सिंह टांडिया पिता रतिराम टांडिया उम्र 24 साल ग्राम घटोली, थाना चिल्फी, जिला मुंगेली। हाल मुकाम दयालबंध चौक पंजाबी कॉलोनी के बगल बिलासपुर (छ.ग.)।*

 

➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण :- प्रार्थी तरुण कुमार कर्मवीर पिता धर्मपाल उम्र 26 वर्ष ग्राम पोता थाना मालखरौदा का दिनांक 16/05/2026 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके नाम से एक बोलेरो क्र. CG 11 BK 3590 है, जिसे जान पहचान होने उपरोक्त आरोपी को 35,000 रुपये प्रति माह की दर से 11 माह के लिए दिया था, एडवांस में 75000 रुपये दूँगा कहकर 40,000 रुपये एडवांस देकर 01 जनवरी 2026 को बोलेरो वाहन लेकर गया था, और एग्रीमेंट तैयार कराना है कहकर कोरा स्टाम्प में हस्ताक्षर कराकर ले गया था किंतु आरोपी के द्वारा ना गाड़ी का किराया दिया और न ही गाड़ी वापस कर रहा था जिससे प्रार्थी परेशान होकर रिपोर्ट दर्ज कराया जिस पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से)* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री पंकज पटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदया सक्ति, डाँ. भुवनेश्वरी पैंकरा (रा.पु.से.) के द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिसके परिपालन दिनांक 23.07.2026 को आरोपी को बिलासपुर से पकड़ कर हिरासत में लेकर थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा उक्त बोलेरो वाहन को राजकिशोर नगर सरकंडा के रहने वाले अक्षय दुबे को देना बताया जिस संबंध में अक्षय दुबे से पूछने पर बोलेरो को राजस्थान खाटू श्याम में होना बताया है , आरोपी के द्वारा उपरोक्त अपराध धारा घटित करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को दिनांक 23.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l

 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक वंशनारायण शर्मा , प्र.आर. पुष्पेन्द्र कंवर, दामोदर जायसवाल, आरक्षक सेतराम पटेल शत्रुघन जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा।

7k network
Recent Posts