शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्रवाई, आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर आरोपी अनिल पटेल उम्र 26 वर्ष, निवासी पाली चौकी, थाना जांजगीर

रिपोर्टर महेश बरेठ 7974343059

प्रेस विज्ञप्ति जांजगीर-चांपा पुलिस दिनांक 26.07.2026

 

शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्रवाई, आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर आरोपी अनिल पटेल उम्र 26 वर्ष, निवासी पाली चौकी, थाना जांजगीर

 

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बलौदा पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट कर चोट पहुंचाने वाले आरोपी अनिल पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

 

*मामले का विवरण* इस प्रकार है कि प्रार्थी टोनी टंडन, निवासी बलौदा द्वारा दिनांक 25.07.2026 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि उसी दिन शाम करीब 05:30 बजे ग्राम नगपुरा मुक्तिधाम के सामने मेन रोड पर आरोपी अनिल पटेल ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने प्रार्थी से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्के से मारपीट कर चोट पहुंचाई।

 

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 360/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए बलौदा पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अपराध स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

*उक्त कार्रवाई* में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक ओमकार वर्मा, प्रधान आरक्षक छोटे लाल साहू, रज्जू रात्रे, प्रहलाद निर्मलकर, जयराम बिंझवार एवं टिकेश्वर राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

7k network
Recent Posts