==जांजगीर चांपा रिपोर्टर महेश बरेठ 9131974668==

जांजगीर पुलिस कॉलोनी में महिलाओं ने उत्साह से मनाया सावन तीज उत्सव
पुलिस कॉलोनी की महिलाओं द्वारा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रखने के उद्देश्य से सावन तीज उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रात्रे की अगुवाई में महिलाओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे पुलिस कॉलोनी में उत्सव एवं उल्लास का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न रोचक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, कौशल एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सावन क्वीन प्रतियोगिता में श्रीमती मधु रत्नाकर ने सावन क्वीन का खिताब अपने नाम किया।
आयोजित प्रतियोगिताओं में आंखों पर पट्टी बांधकर चलने की प्रतियोगिता में श्रीमती मीना विजेता रहीं। कुर्सी दौड़ एवं माचिस को सही स्थान पर रखने की प्रतियोगिता में श्रीमती अनीता साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मोमबत्ती प्रतियोगिता में श्रीमती प्रियंका महंत ने जीत हासिल की। तीनों प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा एवं कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों के उत्साह को देखते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। आयोजन को सफल बनाने में ज्योति रात्रे तथा क्रीड़ा एवं खेल सचिव रितु राठौर सहित अन्य महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
ज्योति रात्रे की अगुवाई में आयोजित इस सावन उत्सव ने पुलिस कॉलोनी की महिलाओं नाम मेघा, अनामिका, पूजा, निक्की, सती, ज्योति, मीना, अनीता, ऋतु, मधु, प्रियंका, को एकजुटता, संस्कृति और आपसी सौहार्द का सुंदर संदेश दिया।







