==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

सक्ति भाजपा जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार गबेल ने दृष्टिबाधित बच्चों के बीच अनूठे अंदाज में मनाई पत्नी की जन्मदिन, सेवा कार्यों के साथ खुशियां बांटीं
भारतीय जनता पार्टी के सक्ति जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार गबेल ने समाज सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए अपनी पत्नी का जन्मदिन बेहद खास तरीके से मनाया। उन्होंने अपना जन्मदिन किसी बड़े होटल या पार्टी हॉल में सेलिब्रेट करने के बजाय स्थानीय दृष्टिबाधित स्कूल के प्यारे बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ मनाया।
इस दौरान बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। श्री गबेल और उनकी धर्मपत्नी ने बच्चों के साथ वक्त बिताया, उन्हें स्नेह दिया और केक काटकर खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज के प्रबुद्धजनों ने कहा कि आपके स्नेह, सेवा और सहयोग से समाज में प्रेम, प्रकाश और खुशियां हमेशा बनी रहें।
ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आप दोनों को उत्तम स्वास्थ्य, सुखी और दीर्घायु जीवन प्रदान करें।







