सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश

एक ही गिरोह द्वारा थाना सक्ती क्षेत्र के दो मकानों में चोरी की वारदात

दोनों चोरी के प्रकरणों में समान 04 आरोपी गिरफ्तार

चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात सहित समस्त मशरूका बरामद

दोनों प्रकरणों में चोरी गए मशरूका की शत-प्रतिशत बरामदगी

बरामद मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹3,85,000/-

अपराध विवरण:

अपराध क्र. 357/2026: धारा 331(4), 305(ए), 3(5), 317(2) बीएनएस (फाटकपारा निवासी के घर से लगभग ₹2,95,000/- का मशरूका चोरी)।

अपराध क्र. 332/2026: धारा 331(4), 305(ए), 3(5), 317(2) बीएनएस (सोंठी निवासी के घर एवं दुकान से लगभग ₹90,000/- का मशरूका चोरी)।

मामले का संक्षिप्त विवरण

थाना सक्ती क्षेत्र के अंतर्गत सूने मकानों और दुकानों को निशाना बनाने वाले एक सक्रिय चोर गिरोह का सक्ती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पर्दाफाश किया है। प्रार्थियों द्वारा दर्ज कराई गई अलग-अलग रिपोर्ट के आधार पर थाना सक्ती में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी।

प्रथम घटना में प्रार्थी देवराम पटेल (निवासी फाटकपारा, सक्ती) के सूने मकान का ताला और पीछे का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा सोने का हार, झुमका, टॉप्स, पदक, चांदी की पायल, मंगलसूत्र, अंगूठियां और अन्य दस्तावेज सहित कुल ₹2,95,000/- का मशरूका चोरी कर लिया गया था। द्वितीय घटना में प्रार्थिया श्रीमती कमला बाई यादव (निवासी वार्ड क्रमांक 11, सोंठी) के घर और दुकान से सोने-चांदी के जेवरात तथा अन्य सामान सहित लगभग ₹90,000/- की चोरी की गई थी।

दोनों वारदातों में चोरी का तरीका एक समान पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पटेल एवं एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदिग्धों—बलवीर सतनामी, फलेश साहू और समीर डेनियल—से पूछताछ की गई।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दोनों चोरियों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर लिया गया है, जिसमें कुछ जेवरात को बिक्री करने के लिए अमित अग्रवाल (संचालक, बी.पी. ज्वेलर्स, सक्ती) को देना भी पाया गया। प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर सभी 04 आरोपियों को दिनांक 24.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड पर प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण

बलवीर सतनामी पिता सुखवींदर सतनामी, उम्र 22 वर्ष, निवासी सोंठी, जिला सक्ती (छ.ग.)।

फलेश साहू पिता स्व. सुभाष साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी सोंठी, जिला सक्ती (छ.ग.)।

समीर डेनियल पिता अशोक डेनियल, उम्र 19 वर्ष, निवासी सोंठी, जिला सक्ती (छ.ग.)।

अमित अग्रवाल पिता प्रेमचंद अग्रवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी सक्ती, जिला सक्ती (छ.ग.)।

बरामद मशरूका

दोनों प्रकरणों में आरोपियों के कब्जे से चोरी गए समस्त सोने-चांदी के जेवरात एवं अन्य सामग्री शत-प्रतिशत बरामद कर ली गई है। बरामद कुल मशरूका की अनुमानित कीमत लगभग ₹3,85,000/- है।

प्रकरण में अग्रिम विवेचना एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।

जारीकर्ता:

थाना सक्ती, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश