अड़भार नगर में गरीब परिवार संतोष कटकवार के बेटा बना MBBS डॉक्टर चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने घर पहुंचकर दी बधाई एमबीबीएस में चयन पर परिवार में जश्न

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

सक्ति जिला अड़भार नगर के लिए एक प्रेरणादायक और गर्व करने वाली खबर सामने आई है। स्थानीय बस स्टैंड के पास फेब्रिकेशन की छोटी सी दुकान चलाने वाले संतोष कटकवार और मितानिन स्वास्थ्य कार्यकर्ता रामेश्वरी देवी कटकवार के सुपुत्र अनिमेष कटकवार का चयन एमबीबीएस (MBBS) में हो गया है। एक साधारण और गरीब परिवार की इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उनके निवास स्थान पर पहुंचे और परिवार को बधाई दी।

चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक रामकुमार यादव विशेष रूप से अनिमेष के घर पहुंचे और उन्हें तथा उनके माता-पिता को इस शानदार सफलता पर आशीर्वाद दिया। इस दौरान विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि एक गरीब परिवार के बेटे का एमबीबीएस में चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि पढ़ाई के दौरान आर्थिक या शारीरिक किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता पड़ने पर वे हमेशा खड़े हैं और सीधे संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर विधायक ने अपनी ओर से 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि और शुभकामनाएं भी प्रदान कीं।

इस बधाई और सम्मान समारोह में नगर पंचायत अड़भार के अध्यक्ष श्री कृष्णा रात्रे, विधायक प्रतिनिधि नवधा लाल मौरे, मन्नूलाल जायसवाल, सुनील लहरें और राम-लखन कटकवार सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने अनिमेष के उज्जवल भविष्य की कामना की और इसे अड़भार नगर के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश