शिक्षक दिवस पर एसडीओपी डॉक्टर भुवनेश्वरी पैंकरा ने किया शिक्षक का आत्मीय सम्मान

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

शिक्षक दिवस पर एसडीओपी डॉक्टर भुवनेश्वरी पैंकरा ने किया शिक्षक का आत्मीय सम्मान

साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता अभियान से जुड़े प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय

सक्ति। शिक्षक दिवस के अवसर पर एसडीओपी सक्ति श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा ने प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय का आत्मीय सम्मान किया। एसडीओपी मैडम स्वयं उनके निवास पर पहुंचीं और शिक्षक के रूप में उनके द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया।

 

इस अवसर पर दोनों के बीच शिक्षा, समाज और वर्तमान समय की चुनौतियों को लेकर आत्मीय चर्चा हुई। बातचीत के दौरान एसडीओपी श्रीमती पैंकरा ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को रोकने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की जानकारी दी। शैल कुमार पांडेय ने इस अभियान से जुड़कर विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।

 

श्री पांडेय ने बताया कि वे पूर्व से ही विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक करते रहे हैं। अभियान से जुड़ने का अवसर मिलने पर उन्होंनेP प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि साइबर सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाना आज समय की आवश्यकता है।

 

उन्होंने नागरिकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के फोन पर OTP, आधार नंबर, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड या कोई व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल से बात ना करे और संदिग्ध कॉल से बचें।

उन्होंने कहा कि साइबर धोखाधड़ी होने अथवा किसी संदिग्ध साइबर अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर सूचना दें।

शैल कुमार पांडेय ने शिक्षक दिवस पर किए गए आत्मीय सम्मान के लिए एसडीओपी श्रीमती भुवनेश्वरी पैंकरा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने के लिए और अधिक प्रेरित करेगा।

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश