==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==


माननीय मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब का आज सक्ती और रायपुर दौरा, क्रिकेट प्रतियोगिता और कार्यक्रम स्थल का करेंगे निरीक्षण; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
रायपुर/सक्ती: छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास विभाग के माननीय मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब आज (07 सितंबर 2026, सोमवार) रायपुर और सक्ती जिले के आधिकारिक प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे आरंग के ग्राम रिको में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होंगे तथा सक्ती पहुंचकर कॉलेज ग्राउंड हेलीपैड, जेठा में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। प्रशासन द्वारा मंत्री महोदय के दौरे को लेकर सुरक्षा और सत्कार के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
मंत्री महोदय का मिनट-टू-मिनट दौरा कार्यक्रम:
- दोपहर 12:00 बजे: एम-3 बंगला, नवा रायपुर अटल नगर से ग्राम रिको (विकासखंड-आरंग, जिला रायपुर) के लिए कार द्वारा प्रस्थान।
- दोपहर 12:15 से 12:45 बजे: ग्राम रिको में आगमन और क्रिकेट प्रतियोगिता कार्यक्रम में सहभागिता।
- दोपहर 12:45 से 01:15 बजे: ग्राम रिको से सर्किट हाउस (सिविल लाइन) रायपुर के लिए प्रस्थान।
- दोपहर 01:15 से 02:20 बजे: सर्किट हाउस, रायपुर आगमन एवं आरक्षित समय।
- दोपहर 02:20 से 02:30 बजे: सर्किट हाउस से पुलिस लाइन हेलीपैड, रायपुर के लिए प्रस्थान और हेलीकॉप्टर द्वारा सक्ती के लिए उड़ान।
- दोपहर 03:15 बजे: कॉलेज ग्राउंड हेलीपैड, जेठा (सक्ती) आगमन तथा आगामी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।
- शाम 05:00 बजे: कॉलेज ग्राउंड हेलीपैड, जेठा (सक्ती) से रायपुर के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा वापसी प्रस्थान।
- शाम 05:45 बजे: पुलिस लाइन हेलीपैड, रायपुर आगमन एवं आरक्षित।
सुरक्षा एवं प्रशासनिक निर्देश:
माननीय मंत्री जी को ‘+’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। उनकी सुरक्षा और चिकित्सा संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं:
- ब्लड ग्रुप: माननीय मंत्री जी का ब्लड ग्रुप ‘बी पॉजीटिव्ह’ (B+ve) है।
- सुरक्षा एवं काफिला: संबंधित जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा व सत्कार संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित जिलों की पुलिस द्वारा पायलेटिंग के साथ-साथ फॉलो वाहन अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे।
- अधिकारी एवं सुरक्षा बल: मंत्री महोदय के साथ सभी कार्यक्रमों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री सुशांत राय (मो.नं. 9827479721) मौजूद रहेंगे। साथ ही पी.एस.ओ. श्री समय लाल साकेत, श्री कैलाश प्रसाद साहू, श्री सुधीर सिंह एवं अन्य सुरक्षा कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
- वाहन विवरण: माननीय मंत्री जी का आधिकारिक वाहन क्रमांक CG-02 GK 0707 है।







