भाजपा जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार गबेल ने दी गणेश चतुर्थी एवं तीजा पर्व की शुभकामनाएं

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार गबेल ने दी गणेश चतुर्थी एवं तीजा पर्व की शुभकामनाएं

 

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार गबेल ने समस्त प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी एवं तीजा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी का पर्व विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना का पावन अवसर है। वहीं, तीजा पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा, आस्था और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व परिवार में प्रेम, सौहार्द और सुख-समृद्धि का संदेश देता है।

प्रमोद कुमार गबेल ने प्रदेशवासियों से दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी के सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश