==रिपोर्टर प्रदेश हेमंत किशोर राठौर 8349983803==
संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता का संदेशलेकर रायगढ़ पहुंचेंगे एल.एल. कोशल
रायगढ़। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोशले के नेतृत्व में सामाजिक एकीकरण, संगठनात्मक समन्वय एवं संगठन विस्तार के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जिलों का पांच दिवसीय दौरा किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री कोशले एवं प्रदेश पदाधिकारियों का 15 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे रायगढ़ में आगमन होगा।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे, प्रदेश सह सचिव दिनेश बंजारे, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप श्रृंगी, अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे प्रदेश के विभिन्न जिलों के दौरे में शामिल होकर रायगढ़ पहुंचेंगे।
पांच दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न जिलों में सामाजिक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं युवा साथियों के साथ बैठक कर संगठन विस्तार, सामाजिक एकता, आपसी समन्वय तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जा रही है। रायगढ़ में भी समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में विचार-विमर्श होगा।
प्रदेश अध्यक्ष के रायगढ़ आगमन को लेकर समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह है। समाज की ओर से जिले के समाज प्रमुखों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, कर्मचारी-अधिकारी वर्ग, महिला एवं युवा साथियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई है।
पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं सामाजिक साथी एकजुट होकर प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत-सम्मान में सहभागी बनें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
कार्यक्रम को लेकर खरसिया ब्लॉक अध्यक्ष रामनारायण भारद्वाज, पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक डॉ. भोजराम दीपक, श्री हर प्रसाद ढेढेजी,महासचिव मनीराम सोनी, विधि प्रकोष्ठ एंड.खन्ना , उपाध्यक्ष जीवन लाल भारद्वाज,ओमप्रकाश बंजारे, कोषाध्यक्ष सुख राम बघेल,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश बंजारे, महासचिव लोचन बंजारे, उपाध्यक्ष रूपलाल धर्मा,पूर्व युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तोरण कुमार लक्ष्मी, तथा प्रदेश प्रवक्ता (साहित्य प्रकोष्ठ) राकेश नारायण बंजारे सहित समाज के पदाधिकारियों ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का निवेदन किया है।







