सोंठी और सपिया में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 3 अवैध महुआ शराब विक्रेता गिरफ्तार भेजे गए जेल

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

सोंठी और सपिया में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 3 अवैध महुआ शराब विक्रेता गिरफ्तार भेजे गए जेल

कलेक्टर सक्ती एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है।

दिनांक 14.09.2026 को आबकारी वृत्त सक्ती एवं मालखरौदा के अंतर्गत सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल और वृत्त मालखरौदा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार के नेतृत्व में ग्राम सोंठी (थाना सक्ती) एवं ग्राम सपिया (चौकी फगुरम) में दबिश दी गई।

छापामार कार्रवाई का विवरण:

मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर, योजनाबद्ध तरीके से पहले छद्म क्रेता (डिकॉय कस्टमर) भेजकर सोंठी निवासी नितेश सतनामी (पिता मनोज सतनामी), तथा संतोष भारती (पिता सीताराम) एवं राजेश बघेल (पिता जम्मूलाल) द्वारा अवैध महुआ शराब बेचे जाने की पुष्टि की गई। इसके बाद आरोपियों के रिहायशी मकानों की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें निम्नलिखित अवैध मदिरा बरामद हुई:

नितेश सतनामी (ग्राम सोंठी): घर के एक कमरे से प्लास्टिक पन्नी में भरा 5 लीटर महुआ मदिरा, एक हरी बोतल में 1 लीटर महुआ मदिरा, तथा घर की बाड़ी में गड्ढे में छिपाकर रखे गए 4 प्लास्टिक बोतलों में 4 लीटर मदिरा—इस प्रकार कुल 10 लीटर अवैध महुआ मदिरा जप्त की गई।

संतोष भारती (ग्राम सपिया): रहवासी मकान से 06 लीटर महुआ शराब जप्त की गई।

राजेश बघेल (ग्राम सपिया): रहवासी मकान से 06 लीटर महुआ शराब जप्त की गई।

वैधानिक कार्रवाई:

सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसके पश्चात आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड प्राप्त करते हुए केंद्रीय/जिला जेल दाखिल कर दिया गया है।

सराहनीय योगदान:

इस पूरी कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल, आबकारी उपनिरीक्षक कोमल प्रसाद सिदार, आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान, आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आरक्षक संजीव भगत, मुरलीधर नायक, नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, भीम साहू, तथा आबकारी स्टाफ श्रीमती बसंती चौधरी, परसराम कहरा एवं कमलेश यादव की टीम का विशेष योगदान रहा।

जिला आबकारी विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध इस प्रकार का सख्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश