सक्ति जिला वन विभाग ने अनूठे अंदाज में मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, दीप प्रज्वलित कर दी शुभकामनाएं

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

सक्ति जिला वन विभाग ने अनूठे अंदाज में मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, दीप प्रज्वलित कर दी शुभकामनाएं

सक्ति:

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में सक्ति जिला वन विभाग द्वारा भी प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सक्ति जिला के वन परिक्षेत्र अधिकारी  किशन गबेल, एवं वन विभाग के अन्य समस्त मैदानी कर्मचारियों ने मिलकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर दीप प्रज्वलित किए। इस दौरान वन विभाग के कार्यालय परिसर में दीप जलाकर उत्सव जैसा माहौल बनाया गया और सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति की सराहना की।

वन परिक्षेत्र अधिकारी किशन गबेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन और हरित भारत के संकल्प को एक नई दिशा मिली है। वन विभाग के सभी कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए राष्ट्र सेवा के उनके मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया और प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और समर्पण के भाव के साथ मनाया। इस दौरान विभाग के अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश