क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती (श्री विजय कुमार टांडे) का किया आत्मीय स्वागत

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती (श्री विजय कुमार टांडे) का किया आत्मीय स्वागत

सक्ती, छत्तीसगढ़:

छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विजय कुमार खूंटे के नेतृत्व में संघ के समस्त जिला पदाधिकारियों, चारों ब्लॉकों के प्रमुख सदस्यों और शिक्षकों ने नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सक्ती, श्री विजय कुमार टांडे जी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा

मुलाकात के दौरान शिक्षकों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों और शैक्षणिक हितों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीईओ श्री टांडे ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक विचार रखे और समस्याओं के समाधान के लिए उचित पहल व प्रयास करने का पूरा आश्वासन दिया।

प्रेरणादायी रहा अनुभव साझा करना

चर्चा के दौरान डीईओ श्री टांडे ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए शासकीय विद्यालय के प्राथमिक कक्षा के अपने शिक्षक से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने शिक्षकों के कर्तव्यों को बहुत ही बारीकी और गहराई से समझाया। उनका यह संदेश बेहद प्रेरणादायी रहा कि “साधनविहीन बच्चों के सब कुछ आप-हम समस्त शिक्षक ही हैं, इसलिए सभी शिक्षकों को नियमित और अनुशासित रहकर बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बनना चाहिए।” उन्होंने बड़े ही आत्मीय भाव से सभी शिक्षकों से बारी-बारी से परिचय प्राप्त कर संवाद किया।

प्रमुख रूप से इनकी रही उपस्थिति:

इस कार्यक्रम में संघ के संरक्षक श्री सोहित राम धिरहे, डॉ. डी.के.कुर्रे, देव भारद्वाज (सचिव), कैलाश कुर्रे (उपाध्यक्ष), महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती सरिता खुंटे, सुनीता कुर्रे, संयोगिता रात्रे, तथा जिला कमेटी के सक्रिय पदाधिकारी निरंजन मधुकर, विद्याभूषण राठौर, रामसिंह पटेल, वेदप्रकाश दिवाकर, रामप्रकाश जाफरी, अनिल भारद्वाज और लकेश्वर रात्रे उपस्थित रहे।

इसके साथ ही ब्लॉक अध्यक्षगण—श्री रेवती कुमार मधुकर (मालखरौदा), फागु लाल खूंटे (जैजैपुर), आशीष सांडे (सक्ती)—तथा लोकेश बघेल, संतोष अनंत, दिनेश खांडे, प्रदीप पंकज, सुरेश वैभव, राजेश मनहर, गुगन रात्रे, विक्रम टंडन सहित बड़ी संख्या में समस्त सदस्य उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश