==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शिवरीनारायण पुलिस ने की नाकाबंदी, चोरी की 5 मोटरसाइकिलों के साथ 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार
शिवरीनारायण / जांजगीर-चांपा:
जिले के थाना शिवरीनारायण पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चोरी की 2 बाइकों सहित कुल 5 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1,05,000 रुपये है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
मामला 01: प्रार्थी कासम मोहम्मद (निवासी खपराडीह, थाना गिधौरी) की हीरो स्प्लेण्डर प्लस (क्रमांक CG 22 AK 4094) दिनांक 26 जुलाई 2026 को शिवरीनारायण चौपाटी से चोरी हुई थी। इस संबंध में थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 234/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामला 02: प्रार्थी राकेश कुमार साहू (निवासी तुस्मा, शिवरीनारायण) की हीरो स्प्लेण्डर प्लस (क्रमांक CG 11 BL 7239) दिनांक 06 जून 2025 को दुकान की पार्किंग से चोरी हुई थी, जिस पर अपराध क्रमांक 216/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज था।
नाकाबंदी के दौरान धरे गए आरोपी
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री युलैण्डन यार्क एवं एसडीओपी शिवरीनारायण श्री तोमेश वर्मा के मार्गदर्शन में शिवरीनारायण पुलिस ने 03 अक्टूबर 2026 की शाम पुल चौक काली मंदिर के पास नाकाबंदी की थी।
इसी दौरान दो बिना नंबर की स्प्लेण्डर मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्धों को रोका गया। पूछताछ करने पर वे वाहन के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने शिवरीनारायण क्षेत्र से वाहन चोरी करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
दीपक चंद्रा (उम्र 23 वर्ष) निवासी डोमा, चौकी छपोरा
कान्ता पटेल (उम्र 20 वर्ष) निवासी डोमा, चौकी छपोरा
सुनील चंद्रा (उम्र 24 वर्ष) निवासी डोमा, चौकी छपोरा
(सभी आरोपी थाना मालखरौदा, जिला सक्ती के निवासी हैं)
बरामद मशरूका (कुल कीमत लगभग ₹1,05,000)
चोरी की हीरो स्प्लेण्डर प्लस (कीमत करीब ₹40,000)
चोरी की हीरो स्प्लेण्डर प्लस (कीमत करीब ₹12,000)
घटना में प्रयुक्त पैशन प्लस (कीमत करीब ₹20,000)
बजाज पल्सर 150 (बिना नंबर)
एचएफ डिलक्स (बिना नंबर)
सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक के.पी. सिंह, सउनि संतोष बंजारे, प्रआर नफीस हुसैन, आरक्षक पतिराम यादव, टुकेश्वर डडसेना, रामकुमार कश्यप, मुकेश साहू, राजेश कश्यप, और यशवंत पाटले सहित संपूर्ण थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।







