==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

सतर्क रहें सावधान रहें फोन पे और ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़ा जरूरी अलर्ट सक्ति पुलिस (छत्तीसगढ़) की ओर से आम जनता के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की गई है
हाल ही में यह देखने में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व गाँव के चॉइस सेंटर (Choice Center) या आसपास के लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। ये लोग “अर्जेंट पैसों की जरूरत है” का बहाना बनाकर आपके फोन पे (PhonePe) अकाउंट में ऑनलाइन पैसा डलवाते हैं और उसके बदले में आपसे नगद (Cash) पैसा ले लेते हैं।
क्या है खतरा?
आपके खाते में जो पैसा ऑनलाइन आता है, वह फ्रॉड अमाउंट (Fraud Amount) होता है। इसके परिणामस्वरूप, साइबर सेल की कार्रवाई के चलते आपका बैंक खाता होल्ड (Freeze) हो सकता है और आप कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं।
आपकी सावधानी ही बचाव है:
किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने फोन पे, गूगल पे या बैंक खाते में पैसा मँगाकर उसे नगद (कैश) बिल्कुल न दें।
यदि आपके आसपास किसी भी व्यक्ति के द्वारा इस तरह से पैसे मांगने या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिले, तो तुरंत सतर्क हो जाएं।
तुरंत संपर्क करें:
यदि ऐसी कोई भी घटना आपके संज्ञान में आती है, तो बिना देर किए अपने नजदीकी थाने अथवा साइबर सेल, सक्ति (छत्तीसगढ़) को तुरंत सूचित करें।
जारीकर्ता:
सक्ति पुलिस, छत्तीसगढ़
(सुरक्षित रहें, सतर्क रहें)







