आबकारी टीम द्वारा ग्राम कुरदा में अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई 1 शराब कारोबारी जेल दाखिल

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

आबकारी टीम द्वारा ग्राम कुरदा में अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई 1 शराब कारोबारी जेल दाखिल

 

दिनांक    13.10.2026

➡️ कायम प्रकरण –  01

➡️ गिरफ्तार आरोपी –  01

➡️ जप्त मदिरा/सामग्री  –   *32.8 *   *लीटर महुआ शराब और देशी शराब*

सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 13/10/26 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम कुरदा थाना नगरदा निवासी श्याम यादव द्वारा अपने घर से शराब बेचने की शिकायत पर पहले छद्म खरीददार से महुआ शराब की खरीदारी करवाई गई। खरीदारी पर शराब बिक्री की पुष्टि होने पर

*वार्ड नंबर 5 कुरदा थाना नगरदा* में *श्याम यादव पिता कन्हैया यादव* उम्र 29 वर्ष के द्वारा अपने रहवासी मकान के रसोई में *एक सिल्वर बर्तन में भरा 26 लीटर महुआ मदिरा , एक पीले जरिकेन में भरा 5 लीटर महुआ मदिरा और 10 नग देशी प्लेन पाव*

कुल *32.8 लीटर महुआ मदिरा और देशी शराब* बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

 

माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।

 

उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में राशिल श्रीवास्तव परिविक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक,मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक श्रवणकांत द्विवेदी आबकारी स्टाफ परसराम कमलेश और बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

 

 

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश