==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

पुलिस चौकी फगुरम क्षेत्र में अवैध गौ तस्करी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सक्ति जिला पुलिस चौकी फगुरम क्षेत्र में अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं और छत्तीसगढ़ के स्थानीय लोगों की मदद से इस अवैध कृत्य को अंजाम देते थे।
घटना का संक्षिप्त विवरण
चौकी फगुरम क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 02.05.2026 एवं 09.07.2026 को स्थानीय गौ सेवकों द्वारा सूचना दी गई थी कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग वाहनों में गोवंश (गाय-बैलों) को वध करने की नियत से क्रूरतापूर्वक हाथ-पैर बांधकर वधशाला (बुचड़खाने) ले जाया जा रहा है। मौके पर अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी वाहन और गोवंश छोड़कर फरार हो गए थे।
इस मामले में चौकी फगुरम (थाना डभरा) में अपराध क्रमांक 145/2026 एवं 248/2026 दर्ज कर धारा 4, 6, 10, 11 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी।
पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, एस.डी.ओ.पी. डभरा श्री सुमीत गुप्ता और थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक श्री राजेश पटेल के दिशा-निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।
तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने निम्नलिखित 2 आरोपियों को हिरासत में लिया:
साहिल खान (पिता सफीक खान, उम्र 37 वर्ष)
शेख सैफ अली (पिता शेख सफीक, उम्र 29 वर्ष)
(दोनों निवासी: ग्राम बरगीड़ाड, थाना रायडीह, जिला गुमला, झारखंड)
पूंछताछ और मेमोरेंडम कथन के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानीय व्यक्तियों की सहायता से गोवंश खरीदकर उन्हें काटकर बेचने का कार्य करते थे। आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रकरण में शामिल अन्य स्थानीय आरोपियों की तलाश जारी है, जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
सराहनीय भूमिका
इस संपूर्ण कार्रवाई में निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा:
उप निरीक्षक अनवर अली (चौकी प्रभारी फगुरम)
स.उ.नि. हीरा राम संवरा
प्रधान आरक्षक टीकम सिंह साव, अश्वनी सिदार, लक्ष्मीनारायण राठौर, जीत कुमार जाटवर
आरक्षक सुभाष राज, अनिल रात्रे, दिनेश कुमार पटेल, उमेश सिदार, नान्ही राम यादव, अविनाश देवांगन







