==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

सुकमा के एसडीओपी मनीष कुंवर बने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसपी मयंक गुर्जर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित साह ने लगाया अशोक स्तंभ
प्रेस विज्ञप्ति
कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला सुकमा (छ.ग.)
दिनांक: 16 अक्टूबर 2026
सुकमा:
छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के क्रम में जिला सुकमा में पदस्थ पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) श्री मनीष कुंवर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP) के पद पर पदोन्नत किया गया है
इस विशेष अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित शाह (भा.पु.से.) ने संयुक्त रूप से श्री मनीष कुंवर की वर्दी पर गरिमामय ‘अशोक स्तंभ’ बैज सुशोभित कर उन्हें विधिवत पदोन्नति प्रदान की और नए दायित्वों की शुरुआत पर बधाई दी
आप सभी को जानकारी के लिए बता दें कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष कुंवर सक्ति में एसडीओपी के रूप में कार्य कर चुके है
प्रमुख बिंदु:
शासन का आदेश: छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग द्वारा 15 अक्टूबर 2026 को पदोन्नति आदेश जारी किया गया था।
कार्यशैली की सराहना: एसपी मयंक गुर्जर ने श्री कुंवर की कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्ष कार्यशैली और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह पदोन्नति जिले में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कसावट को और अधिक मजबूती देगी।
शुभकामनाएं: इस अवसर पर जिला पुलिस कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं समस्त सुकमा पुलिस परिवार ने उपस्थित रहकर श्री मनीष कुंवर को उनके नवीन पदभार और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
जिला पुलिस सुकमा (छ.ग.)







