==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

अड़भार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एमबीबीएस डॉक्टर की पदस्थापना से जगी नई उम्मीदें क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
सक्ति / अड़भार — दिनांक 26 अक्टूबर 2026
सक्ति जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) अड़भार में एमबीबीएस डॉक्टर एवं पूर्व बीएमओ डॉ. कृष्णा सिदार की पदस्थापना होने से नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से डॉक्टर की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों के लिए यह एक बड़ी राहत भरी खबर है।
डॉ. कृष्णा सिदार के पदस्थ होने पर आज नगर के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नागरिकों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और उनका भव्य स्वागत किया। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनके आने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक सुधार होगा तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सीय लाभ मिल सकेगा।
इनका रहा विशेष योगदान
इस सराहनीय पहल में जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, बहुरानी संयोगिता सिंह जूदेव, नगर के जनप्रतिनिधियों और मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निरंतर प्रयासों और समन्वय से ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अड़भार को एमबीबीएस डॉक्टर की सौगात मिली है।
जनता ने जताया आभार
अड़भार नगरवासियों और वरिष्ठ नागरिकों ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, बहुरानी संयोगिता सिंह जूदेव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. पूजा अग्रवाल, तथा मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है।







