24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

बरामदगी: 100-100 रुपये के 55 नग एवं 500-500 रुपये के 24 नग नकली नोट, नकली नोट छापने वाला कलर प्रिंटर, फ्रेम, अन्य सामग्री तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG 13 AZ 9089)। थाना हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

नरेश कुमार आदित्य (पिता: फूलसाय आदित्य), उम्र 36 वर्ष

संजय आदित्य (पिता: जगतराम आदित्य), उम्र 30 वर्ष

दोनों निवासी: कहरापारा, कोसीर, थाना कोसीर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.)

संक्षिप्त विवरण:

प्रार्थी ओम साहू (पिता: प्रमोद साहू), उम्र 19 वर्ष, निवासी हसौद, थाना हसौद, जिला सक्ती ने दिनांक 27.10.2026 को थाने में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि बजरंग चौक स्थित उनकी डेली नीड्स की दुकान पर दिनांक 23.10.2026 को शाम करीब 07:30 बजे एक नीले रंग की एक्टिवा (क्रमांक CG 13 AZ 9089) से दो व्यक्ति आए थे, जो दुकान में नकली नोट खपाने का प्रयास कर रहे थे।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर तुरंत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। मामला नकली नोट छापने और खपाने से जुड़ा होने के कारण इसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती, श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर (डभरा) श्री सुमित गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में थाना स्टाफ के साथ ग्राम कोसीर में आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दी गई।

दौरान पूछताछ और मेमोरेंडम कथन में आरोपियों ने बताया कि संजय कुमार आदित्य के घर पर रखे कलर प्रिंटर मशीन से 4-5 दिन पूर्व 500 और 100 रुपये के कुल 80 नकली नोट (कुल 17,600 रुपये) छापे गए थे। दिनांक 23.10.2026 को ये दोनों इसी स्कूटी से ग्राम हसौद के बजरंग चौक स्थित डेली नीड्स की दुकान पर नकली नोट खपाने गए थे, जहाँ दुकानदार द्वारा नोट नकली होने की पहचान कर लिए जाने पर वे वापस लौट आए थे।

जब्ती:

आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से कुल 79 नग नकली नोट (500 और 100 रुपये के, कुल कीमत 17,500 रुपये), 01 नग कलर प्रिंटर, 01 नग स्केल, 01 नग कटर, 01 नग गोंद का डिब्बा, 01 नग हरा चमकीला टेप, 03 नग A-4 साइज फोटो पेपर, 500 व 100 रुपये के नोट छापने के लिए उपयोग किए गए 02 नग कलर फ्रेम व अन्य सामग्री तथा घटना में प्रयुक्त ब्लू कलर की एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG 13 AZ 9089) को जप्त किया गया है।

दिनांक 28.10.2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

सराहनीय भूमिका:

इस पूरी कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी (पु) चंद्रपुर (डभरा) श्री सुमित गुप्ता, निरीक्षक विन्टन साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक एवं थाना प्रभारी हसौद जयराम साहू, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र वारेन, तथा आरक्षक राजू खुटे, गंगाराम यादव, राजेश यादव, शिवगोपाल रात्रे, श्यामचरण साहू और गोपेश्वर नेताम का विशेष योगदान रहा है।

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश