===चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059===
सक्ति जिला ग्राम पंचायत बुन्देली में दो दिवस के भीतर में निम्नाकिंत मांग पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन
सक्ति जिला के मालखरौदा जनपद पंचायत अन्तर्गत आने वाले बुन्देली में पांचों की मांग नहीं पूरी होती है तो आमरण अनशन पर बैठेंगे ग्राम पंचायत बुन्देली के पंचों के द्वारा जनपद सीईओ और SDM को दिया शिकायत पत्र इस प्रकार है कि ग्राम पंचायत बुंदेली में तत्कालिन पदस्थ सचिव अवधराम बारमते के द्वारा उनके कार्यकाल में 7,30.175/- का गबन किया गया है जिसका जांच आज पर्यन्त तक नहीं हुआ। दिनांक 05/07/2021 से दिनांक 16/01/2024 तक कार्यभार पर रहा लेकिन जनके स्थानान्तरण होने पर भी आज पर्यन्त तक वर्तमान सचिव रोहित कुमार कुर्र प्रभार नहीं दिया गया। जो कि पंचायत राज अधिनियम 1993 के विपरीत अपने अभिरक्षा में ग्राम पंचायत को समस्त दस्तावेज को रखा गया है। जिसका शिकायत उच्च अधिकारियों को पूर्व में अवगत करा दिया गया है। लेकिन आज पर्यन्त तक इनके विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं किया गया।
2/ सरपंच ग्राम पंचायत बुंदेली श्रीमती चमेली बाई कवर के द्वारा 14वें वित्त की राशि 6:20,080/- का गबन दिनांक 13/06/2020 से दिनांक 22/06/2020 तक किया गया जो कि जनपद पंचायत द्वारा जांच में भी सही पाया गया। लेकिन आजतक उक्त राशि का वसूली सरपंच से नहीं किया गया और न ही पद से पृथक किया गया जिसका उल्लेख जनपद पंचायत मालखरौदा पत्र क. 5487/ पंचा/ज.प./2020 दिनांक 29/09/2020 के जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट दर्शित है।
3/ सरपंच ग्राम पंचायत बदेली की श्रीमती चमेली बाई कवर द्वारा अपने पति श्री सुदर लाल कवर के नाम से 25,000 / मूलभुत की राशि का आर्थिक लाभ पहुंचा गया है। जिसका जाच जनपद पंचायत मालखरीदा द्वारा किया गया है जिसमें दोष सिद्ध हुआ है। लेकिन आजतक वसूली की कार्यवाही नहीं किया गया है।
4/ 15वे वित्त की राशि का बिना कार्य कराये फर्जी भुगतान के लिये सचिव के ऊपर सरपंच द्वारा दबाव बनाया जा रहा है जो कि ग्राम पंचायत में उक्त कार्य का शिकायत है कि हमारे समक्ष मूल्याकन सत्यापन और पचायत के नियामानुसार कार्यवाही करने का लेकिन सरपंच द्वारा अनावश्यक रूप से फजी कार्य कराया गया है।








