दन्तेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर 01 लाख ईनामी माओवादी ने किया आत्मसमर्पण

*????प्रेस विज्ञप्ति*

*????जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा*

*????दिनांक 29.11.2024*

 

*????दन्तेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर 01 लाख ईनामी माओवादी ने किया आत्मसमर्पण।*

 

*???? आत्मसमर्पित माओवादी पूर्वी बस्तर डिवीजन के बयानार एरिया कमेटी में जनमिलिशिया कमांडर के पद था सक्रिय।*

*????आत्मसमर्पित माओवादी वर्ष 2020 से नक्सली संगठन में शामिल होकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करना आईईडी लगाकर विस्फोट एवं आगजनी करने जैसी बड़ी घटनाओं में था शामिल।*

*???? डीव्हीसीएम महेश मांडवी जो ग्राम थुलथुली पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मारा गया के कहने पर आत्मसमर्पित माओवादी ने ग्राम कुर्सीगबहार में रहकर फटाका फोड़कर माओवादियों को दिया था सूचना।*

 

*????जिला दन्तेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी0 (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज श्री राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा छ0ग0 शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गॉव-गॉव तक किया जा रहा है, इसके प्रभाव में लगातार शीर्ष माओवादियों सहित भटके हुए माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है। नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा, माओवादी संगठनों के भीतर आंतरिक मदभेद और जंगलो में रहने की कठिनाईयों से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके 01 ईनामी माओवादी बयानार एरिया कमेटी जनमिलिशिया कमांडर धनरू उर्फ टुगे मांडवी पिता रतिराम मांडवी उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी बोदली पटेलपारा थाना मालेवाही जिला बस्तर* ने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर करते हुये लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत दिनांक 29.11.2024 को पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज श्री राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.), कमाण्डेंट 195वीं वाहिनी सीआरपीएफ श्री राजीव कुमार , द्वितीय कमान अधिकारी 195वीं वाहिनी सीआरपीएफ श्री सुभाष चंद्र प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया।

 

*????उक्त माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में 195वीं वाहिनी सीआरपीएफ की आसूचना शाखा दन्तेवाड़ा का विशेष योगदान रहा।*

 

*????आत्मसमर्पित माओवादी को पुनर्वास नीति के तहत् 25 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधायें मुहैया कराई जाएगी तथा समाज में पुनर्वासित करने हेतु प्रोत्साहन आधारित दृष्टिकोण अपनाते हुये व्यवसायिक प्रषिक्षण और आवास की सुविधायें भी प्रदाय की जाएगी।*

 

*????लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 206 ईनामी सहित कुल 884 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके है।*

7k network
Recent Posts

चांपा पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार – 95 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 2 महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम सिवनी में अवैध शराब के मामले में छापेमार कार्यवाही

चखना दुकान के बाहर खड़ी 6 लाख की ब्रेजा कार चोरी, महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली पुलिस को बड़ी सफलता CCTV फुटेज और साइबर ट्रैकिंग से मिला सुराग, हथनेवरा फोरलेन से दबोचा गया आरोपी

-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन संकल्प के अनुरूप जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई