नशा मुक्त समाज के संकल्प के साथ दर्री में NSS का सात दिवसीय विशेष शिविर, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए छाया विधायक महेश साहू

==रिपोर्टर यशवंत डनसेना 6268988834==

नशा मुक्त समाज के संकल्प के साथ दर्री में NSS का सात दिवसीय विशेष शिविर, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए छाया विधायक महेश साहू


ग्राम दर्री में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कछार के विद्यालय परिवार व विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत 20 दिसंबर से 26 दिसंबर तक सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना है। शिविर के अंतर्गत 22 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में *छाया विधायक श्री महेश साहू जी* मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज की परिकल्पना तभी साकार होगी जब युवा पीढ़ी इस अभियान की अगुवाई करेगी। उन्होंने NSS स्वयंसेवकों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें सेवा, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, NSS प्रभारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर के दौरान नशा उन्मूलन जागरूकता, स्वच्छता अभियान, सामाजिक सेवा एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश दिया जा रहा है

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई