रायगढ़ जिला के ग्राम छोटे डूमरपाली में श्रद्धा व सामाजिक चेतना के साथ संपन्न हुआ बाबा गुरु घासीदास जी का 269 वां जयंती समारोह

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

रायगढ़ जिला के ग्राम छोटे डूमरपाली में श्रद्धा व सामाजिक चेतना के साथ संपन्न हुआ बाबा गुरु घासीदास जी का 269 वां जयंती समारोह


खरसिया (रायगढ़) | प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज इकाई छोटे डूमरपाली द्वारा संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी की 269 वीं जयंती 26 दिसंबर 2025 शुक्रवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, युवा, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारंभ सामाजिक पदाधिकारियों का फूल माला से स्वागत सम्मान करते हुए हुआ। डीजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा में ग्राम भ्रमण हुआ जिसमें “जय सतनाम” के जयघोष गूंजते रहे। इसके पश्चात जैतखाम में बाबा बलीराम लहरी के मार्गदर्शन में विधिवत पूजा-अर्चना हुआ। इस अवसर पर सभी ने भंडारा प्साद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में खरसिया विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री उमेश नंदकुमार पटेल जी आमंत्रित थे जिनकी अनुपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि श्री अभय महंती जी उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता आदरणीय श्री प्रदीप श्रृंगी जी, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने की, जबकि मंच संचालन आदरणीय श्री रामनारायण भारद्वाज जी, अध्यक्ष प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, इकाई खरसिया द्वारा किया गया।
विशेष अतिथियों में श्री बाबूलाल राठिया जी (सरपंच, ग्राम पंचायत रजघटा), श्री खेमलाल नागवंशी जी (उपसरपंच, ग्राम पंचायत रजघटा), श्री बानू खुटे जी, श्री रामस्वरूप आजाद जी, श्री हर प्रसाद ढेढ़े जी, श्री श्याम कुमार बंजारे जी, श्री राकेश नारायण बंजारे जी, एड. अनिल खन्ना जी, श्री जीवनलाल भारद्वाज जी, श्रीमती चंचल खन्ना जी, श्री दिनेश बंजारे जी, श्रीमती योगिता रात्रे जी, श्री समारू रात्रे जी, श्री रामाधार बंजारे जी, श्री ओम प्रकाश बंजारे जी, डॉ. भोजराम दीपक जी, श्री तोरन लक्ष्मी जी, श्री नरेन्द्र कुर्रे जी, श्री अनिल कुर्रे जी, श्री कमलेश जॉंगड़े जी, श्री जीवन भारद्वाज जी, श्री मनीराम सोनी जी, सदानंद बंजारे जी, रामेश्वर बंजारे जी, दानीलाल धिरहे जी, अश्विनी भंते जी, लोचन बंजारे जी, मोहन भारद्वाज जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रतिभावान विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के समर्पित सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा, सामाजिक समानता और “मनखे-मनखे एक समान” के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत बालिका पंथी नृत्य दल छोटे डूमरपाली के बच्चों की शानदार प्रस्तुतियॉं रहीं जिन्हें खूब सराहा गया। “हमर गांव गँवई के माटी” मेल्दा-सारंगढ़ वाले तथा गुरु संदेश जन जागृति लोक कला मंच, सिंघितराई द्वारा प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी गईं।
अंत में आयोजक समिति द्वारा सभी अतिथियों, कलाकारों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई