==प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 7974343059==
SIR विशेष पुनरीक्षण 2025 के तहत निर्वाचन कार्यालय डभरा
जिला सक्ती में मतदाता सूची से संबंधित दावा आपत्ति ली जा रही है

साथ ही जिन मतदाताओं का नाम 2003 की मतदाता सूची में स्वयं या अपने माता–पिता/दादा–दादी के नाम के आधार पर नहीं मिल रहा है, ऐसे मामलों में “पहचान/नो-मैपिंग” के तहत कार्रवाई की गई है, और इसकी सुनवाई तहसील कार्यालय, डभरा जिला सक्ती में की जा रही है।
आज दिनांक 06/01/2026 को इसी प्रक्रिया के अंतर्गत बी.एल.ओ. हुलस राम, टंडन भाग संख्या 158 (चुरतेली), विधानसभा 36 (चंद्रपुर) के मतदान केंद्र से संबंधित दो मामलों में “नो-मैपिंग” दर्ज था। [1]
पहला मामला—टूक बाई कुर्रे,
और।2। दूसरा मामला—बलराम सिंह सिदार का था इन दोनों मामलों की सुनवाई तहसीलदार श्री मनमोहन प्रताप सिंह के द्वारा की गई, और सुनवाई के बाद दोनों प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया अगर आपका भी नाम सूची में जुड़वाने/सुधारने से जुड़ा कोई दावा–आपत्ति या नो-मैपिंग से संबंधित मामला है, तो निर्धारित समय में संबंधित कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ संपर्क करें








