==प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 7974343059==
सहायक शिक्षक समग्र फेडरेशन डभरा जिला सक्ती छ. ग .द्वारा वी .एस के. ऐप के विरोध में beo को सौंपा ज्ञापन
दिनांक 07 जनवरी को सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडेरेशन डभरा जिला सक्ती के शिक्षक साथियों के द्वारा *जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती इंदु यादव की अगुवाई में* विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री लक्ष्मी नारायण चौहान जी को वीएसके ऐप के विरोध के लिए संगठन के प्रांताध्यक्ष रविन्द्र राठौर जी के लेटर पैड से माननीय मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को विकास खंड शिक्षा अधिकारी डभरा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें अधिकारी द्वारा बताया गया कि हमारी मांग को उच्च कार्यालय में अविलंब प्रेषित किया जाएगा। साथ ही सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में बहुत विसंगति है। उसके लिए भी ज्ञापन सौंपा गया। जिस पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी डभरा श्री लक्ष्मी नारायण चौहान जी द्वारा वरिष्ठता सूची को सुधार कर जिला सक्ती को प्रेषित करने की बात कही गई ।आज के ज्ञापन देने में जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती इंदु यादव ब्लॉक सचिव भोजेंद्र बरेठ कोषाध्यक्ष अश्वनी चौहान सहित परदेशी सिदार,देवेंद्र सिदार, और हुलस टंडन मीडिया प्रभारी जी उपस्थित रहें।








