==रिपोर्टर सुशील निषाद 9009549983==
खरसिया बोतलदा गुफा मेला 25 जनवरी से क्षेत्र में खुशी की लहर
छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिला के खरसिया सिद्ध गुफा बोतलदा देवगांव में एक प्रसिद्ध गुफा है जो बहुत ही प्राचीन गुफा है जो छत्तीसगढ़ के सबसे बड़ा गुफा माना जाता है। यह प्राचीन गुफा में बहुत सारे शैल चित्र बना हुआ है और यहां हर वर्ष मांग में मेला लगता है जो विष्णु यज्ञ के नाम से जाना जाता है जो 8 दिन का होता है इस गुफा में हनुमान जी का मंदिर एवं शिव जी का मंदिर स्थापित है यहां हर वर्ष बहुत दूर-दूर से लोग गुफा देखने को आते हैं और यहां की सुंदरता बहुत ही मनमोहक है जो चारों ओर पहाड़ों से घीरा हुआ है और वहां एक झरना है भी है जो कभी नहीं सूखता है हमेशा पानी भरा रहता है जो बड़ा ही मीठा पानी होता है और यहां सैलानियों का आना-जाना लगा रहता है इस गुफा में बहुत सारे चमगादड़ भी रहते हैं जो किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं इस गुफा में घुसने के लिए एक छोटा सा रास्ता है जिसमें झुक कर जाना पड़ता है और यहां जाने के लिए सीधे पहाड़ के उपर चोटियों पर निकलते है या आप पुनः उसी भी रास्ते से नीचे आ सकते हैं यह गुफा अंदर बहुत ठंडा रहता है चाहे कोई भी मौसम हो या गुफा खरसिया से शक्ति मार्ग पर NH 49 पर 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।ओर यह मेला रविवार 25/1/2026 से रविवार 1/2/2026 तक चलेगी








