==रिपोर्टर अशोक जायसवाल 9640090209==
युवा दिवस विशेष: आत्मरक्षा और कराते के क्षेत्र में मिसाल बने सुमित खुंटे
आज दिनांक 12 जनवरी 2026 रीपोटर अशोक जायसवाल की खबर :
बाराद्वार नगर के सुमित खुंटे आज युवाओं के लिए संघर्ष, समर्पण और सफलता की प्रेरणादायक मिसाल बन चुके हैं। सीमित संसाधनों और पारिवारिक आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने कराते में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
सुमित खुंटे ने अब तक एक ओपन अंतरराष्ट्रीय, 8 राष्ट्रीय और 16 राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जीते हैं। वे नेशनल कोच और नेशनल रेफरी भी हैं तथा इंडियन कराते ऑर्गेनाइजेशन की कोच व रेफरी परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें कराते एसोसिएशन ऑफ सक्ति का सचिव भी नियुक्त किया गया है।
पिछले 5 वर्षों से वे बाराद्वार में कराते एकेडमी के माध्यम से बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। वर्तमान में स्थान के अभाव में अपने घर में ही करीब 30 बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं, जिनमें से 15 खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं।
उनसे प्रशिक्षण प्राप्त कर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में इंद्रजीत रात्रे, दिनेश सूर्यवंशी, मांशु रत्नाकर, सोहित कुर्रे, महेश लहरे, शिवा खुंटे, समीर, हेमंत सहोद्रा खुंटे, रजनी खुंटे, वंदना बंसल, गौरी खुंटे, सृष्टि, सरिता कुर्रे, आरुषी खुंटे और मुस्कान हंसे शामिल हैं।








