==प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 7974343059==
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुरतेली में “न्यौता भोज” कार्यक्रम संपन्न



चुरतेली — शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चुरतेली में दिनांक 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द एवं सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “न्यौता भोज” (सामूहिक भोजन कार्यक्रम) का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के चार शासकीय विद्यालयों—
• शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चुरतेली
• शासकीय माध्यमिक शाला, चुरतेली
• शासकीय नवीन प्राथमिक शाला, चुरतेली
• शासकीय जनपद प्राथमिक शाला, चुरतेली
के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाते हुए चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक श्री रामकुमार यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विशिष्ट अतिथियों में ग्राम पंचायत चुरतेली के सरपंच एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री अंजनी कुमार बरेठ जी, प्राचार्य एवं इंस्पायर अवॉर्ड नोडल अधिकारी श्री सुरेश कुमार जैसवाल जी उपस्थित रहे। डभरा विकास खंड के विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री लक्ष्मी नारायण चौहान जी, बीआरसी श्री प्रमेश कुमार पटेल जी, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री मनीष शर्मा जी, बीओ कार्यालय के एकाउंटेंट श्री साहू जी, चुरतेली के पूर्व सरपंच श्री यादव जी, एवं संकुल समन्वयक श्री कमलेश घृतलहरे जी तथा
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विद्यार्थीगण एवं मध्यान्ह भोजन योजना में संलग्न स्व-सहायता महिला समूह की सदस्याएँ सक्रिय रूप से शामिल रहीं, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफल रहा।
इस अवसर पर माननीय विधायक श्री रामकुमार यादव जी ने विद्यार्थियों को संबोधित एवं प्रेरित करते हुए आगामी परीक्षाओं हेतु शुभकामनाएँ दीं तथा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने हेतु अनुशासन, नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन एवं लक्ष्य निर्धारण के संबंध में उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में इस प्रकार के सामूहिक आयोजनों को सामाजिक एकता, समानता एवं भाईचारे को सुदृढ़ करने वाला बताते हुए विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिवार द्वारा अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सभी के सहयोग से यह आयोजन सफल, स्मरणीय एवं प्रेरणादायक रहा।
— प्राचार्य
श्री चिंतामणि घृतलहरे
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चुरतेली








