प्रधानमंत्री का परीक्षा पे चर्चा आज दिनांक 06/02/2026 दिन शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा का 9 वें संस्करण के माध्यम से देश भर के छात्रों,शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद किया

== प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 7974343059==

प्रधानमंत्री का परीक्षा पे चर्चा आज दिनांक 06/02/2026 दिन शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा का 9 वें संस्करण के माध्यम से देश भर के छात्रों,शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद किया हाल ही में छत्तीसगढ़ में
20 फरवरी 2026 को 12 वीं एवं 21 फरवरी 2026 को 10 वीं की बोर्ड परीक्षा होने वाली है परीक्षा की दृष्टि से यह कार्यक्रम बच्चों के लिए अहम हो जाता है।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के परीक्षा पे चर्चा भाषण को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों एवं महाविद्यालयों में यह भाषण संचार के माध्यम से यह कार्यक्रम देखा और सुना गया ।सुबह 10 बजे शुरू हुआ और इस बार इसमें रिकॉर्ड 4.5 करोड़ से अधिक पंजीकरण देखे गए। प्रधानमंत्री ने परीक्षाओं को “जीवन-मरण का प्रश्न” न मानकर एक “उत्सव” की तरह लेने की सलाह दी। प्रधानमंत्री के 5 प्रमुख ‘एग्जाम मंत्र’ परीक्षा को उत्सव मानें: तनाव लेने के बजाय इसे अपनी तैयारी को परखने के एक अवसर के रूप में देखें। खुद से प्रतिस्पर्धा करें: दूसरों के साथ तुलना करने के बजाय अपनी पिछली परफॉरमेंस को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। डिजिटल फास्टिंग: तकनीक का सही उपयोग करें और समय-समय पर मोबाइल/इंटरनेट से दूरी बनाएं।मुश्किल काम पहले: आसान विषयों के बजाय कठिन विषयों या काम को पहले पूरा करने की आदत डालें। एग्जाम वॉरियर बनें: रट्टू तोता बनने के बजाय एक योद्धा की तरह आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें। पीएम ने कहा कि AI वर्तमान पीढ़ी के लिए एक वरदान है। यह आपकी शक्ति बढ़ा सकता है, लेकिन यह आपके लक्ष्यों को खुद हासिल नहीं करेगा; यह केवल आपकी यात्रा को आसान बना सकता है।छात्रों से कहा गया कि वे अपनी खुद की अध्ययन पद्धति पर भरोसा करें और दूसरों की नकल न करें। उन्होंने छात्रों को याद दिलाया कि विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वच्छता और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी एक मौलिक कर्तव्य है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि “मार्क्स सिर्फ कुछ समय के लिए होते हैं, लेकिन ज्ञान जीवन भर काम आता है।इस साल का कार्यक्रम केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी, और देवमोगरा जैसे विभिन्न शहरों के छात्रों से भी सीधे बातचीत की।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है