छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने माननीय शिक्षा मंत्री से की सौजन्य भेंट

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने माननीय शिक्षा मंत्री से की सौजन्य भेंट

शिक्षकों के हितों की रक्षा एवं समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध- शिक्षा मंत्री

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रमुख संगठन मंत्री श्री ओंकार सिंह ठाकुर एवं प्रांताध्यक्ष श्री संजय सिंह ठाकुर के नेतृत्व में संघ के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने माननीय शिक्षा मंत्री से सौजन्य भेंट कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, लंबित मांगों तथा शिक्षाहित से जुड़े महत्वपूर्ण सुझावों का विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर संघ के पालक अधिकारी श्री गोपाल यादव, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्री उमेश गोस्वामी तथा महामंत्री श्री मनोज राय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की सेवा-शर्तों में सुधार, प्रशासनिक समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

माननीय शिक्षा मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत मांगों एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए शिक्षकों को शिक्षा व्यवस्था की आधारशिला बताया तथा आश्वस्त किया कि सरकार शिक्षकों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा संबंधित विषयों पर शीघ्र सकारात्मक पहल की जाएगी।

संघ के प्रमुख संगठन मंत्री श्री ओंकार सिंह ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार के सकारात्मक सहयोग से शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनेगी।
वहीं, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जांजगीर-चांपा के जिला अध्यक्ष डॉ. रविंद्र द्विवेदी सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा माननीय शिक्षा मंत्री से शिक्षकों के मुद्दों पर सार्थक चर्चा किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए साधुवाद प्रेषित किया है।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है