बिलासपुर में शिव भक्ति का महाकुंभ: 24 फीट के विशाल शिवलिंग सहित हजार शिवलिगों के दर्शन

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

बिलासपुर में शिव भक्ति का महाकुंभ: 24 फीट के विशाल शिवलिंग सहित हजार शिवलिगों के दर्शन।

महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर ब्रह्मकुमारीज मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर, रघुविहार द्वारा 12 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक पाँच दिवसीय “शिव मंगल मिलन मेला” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रतिदिन सायंकालीन सत्रों के साथ संपन्न होगा।

मेले के अंतर्गत प्रतिदिन सायं 5 बजे से 7 बजे तक विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
12 फरवरी को ‘नारी शक्ति सम्मेलन’, 13 फरवरी को ‘सुरक्षा प्रभाग हेतु हैप्पीनेस वर्कशॉप’, 14 फरवरी को ‘सनातन हिन्दू सम्मेलन’, 15 फरवरी को ‘ शिव अनुभूति समारोह’ तथा 16 फरवरी को ‘समापन समारोह’ आयोजित किया जाएगा।
मेले के प्रमुख आकर्षणों में 24 फीट का विशाल शिवलिंग, दुःख हरण महादेव, पशुपतिनाथ महादेव, नागेश्वर महादेव, संगमेश्वर महादेव, अरुणाचेश्वर महादेव, झूलेश्वर महादेव एवं सहस्र शिवलिंग के दर्शन, आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी, नशामुक्ति स्टॉल, विशेष ध्यान कक्ष, सुबह शाम महाआरती एवं भव्य शिव पूजन शामिल हैं।

आयोजन स्थल: मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर रघुविहार, बिरकोना रोड सरकंडा, बिलासपुर।

आयोजन समिति: सेंटर इंचार्ज बी.के. अंजली बहन एवं बी.के. शारदा बहन तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष बी.के. विकास भाई ।
आयोजन समिति नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मेले का लाभ लेने की अपील करती है यह आध्यात्मिक जागरूकता का एक महत्वपूर्ण प्रयास है अतः सभी इस सुंदर अवसर पर अवश्य पधारें।

7k network
Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के गरिमामय उपस्थिति में 21 जून 2026 को आज सामुदायिक भवन सक्ती में सुबह 7 बजे से जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

घर में घुसकर अश्लील गाली करते हुए मारपीट करने वाले 5 बदमाशों को थाना पामगढ़ पुलिस ने दबोचा सिगरेट-राजश्री का पैसा मांगने पर बिगड़े हालात, घटना का वीडियो बनाने पर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन 21 जून को सामुदायिक भवन सक्ती में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी मुख्य अतिथि, ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ का दिया जाएगा संदेश

योगाभ्यास सेजेस तिफरा मे उत्साह पूर्ण वातावरण में विश्व योग दिवस के पूर्व सुबह का योगाभ्यास स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तिफरा मे बहुत की उत्साह पूर्ण वातावरण में मनाया गया नीट परीक्षा के कारण एक दिन पहले योगाभ्यास को बड़े ही उत्साह उमंग और उल्लासपूर्ण वातावरण देखा गया में मनाया गया,इस वर्ष का थीम — *yoga for healthy ageing – स्वास्थ और सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग