==प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471==
बड़े मुड़पार मालखरौदा मे एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

सक्ति जिला मालखरौदा क्षेत्र अंतर्गत बड़े मुड़पार में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक दिवसीय शिविर रखा गया था जिसमें बुजुर्गों और गणमान्य नागरिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
ग्राम पंचायत बड़ेमुड़पार में आज , दिनांक 15फरवरी 2026 को ‘मातृ-पितृ दिवस’ के पावन अवसर पर एक विशाल एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । यह शिविर विशेष रूप से गांव के बुजुर्गों और सम्मानीय नागरिकों के स्वास्थ्य की देखभाल के उद्देश्य से आयोजित किया गया
स्थान: उप सरपंच बसंती भारद्वाज के घर के पास, ग्राम बड़ेमुड़पार।
समय: सुबह 10:00 बजे से कार्य समाप्ति तक चिकित्सा दल: शिविर में चिरायु टीम के साथ मिथलेश चंदा (RMA), कविता देवांगन (CHO) और सतीश शर्मा (वार्ड बॉय) अपनी सेवाएँ दिए ।
सरपंच दिलदार खूंटे (उपाध्यक्ष, सरपंच संघ मालखरौदा) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई।और आवश्यकतानुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। इस क्षेत्र के सभी बुजुर्गों और नागरिक अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाया








