==प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471==
सक्ति जिला के डभरा में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब,


21 फिट के निर्माणाधीन शिवलिंग स्थल पर हुआ रुद्राभिषेक डभरा नगर के हृदय स्थल में निर्माणाधीन ऐतिहासिक 21 फिट ऊंचे संगमरमर के विशाल शिवलिंग एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग निर्माण स्थल पर 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की भक्ति और अनुष्ठान का संगम महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम के दौरान पंडित नीरज महाराज द्वारा शास्त्रोक्त विधि से रुद्राक्ष से निर्मित विशेष शिवलिंग का रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में अनिल चंद्रा एवं उनकी धर्मपत्नी तथा लक्ष्मीकांत साहू एवं उनकी धर्मपत्नी सम्मिलित हुए देर रात तक चला जलार्पण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे विशेष रूप से महिलाओं में भारी उत्साह देखा गया, जो देर रात तक कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जलार्पण करती रहीं। पूरा परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजता रहा इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शिव भक्तों का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम में मुख्य रूप से:पार्षद प्रेमलता साहू अनीता चंद्रा, कविता चंद्रा, सुनीता चंद्रा, सोनी बसंत चंद्रा शिव साहू, फूलचंद चंद्रा, गुरुदत्त भोई लक्ष्मी प्रसाद राठौर, रवि चंद्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में शिव भक्त उपस्थित थे। सभी के सामूहिक सहयोग से इस भव्य आयोजन का सफल समापन हुआ।








