खरसिया में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की सनसनीखेज वारदात अधजली हालत में खेत में मिला शव,मौत से इलाके में मचा हड़कंप

==रिपोर्टर सुशील निषाद 9009549983==

खरसिया में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की सनसनीखेज वारदात अधजली हालत में खेत में मिला शव,मौत से इलाके में मचा हड़कंप

राज खुलने से पहले सस्पेंस बरकरार — पुलिस जांच में जुटी, हर एंगल से पड़ताल जारी रायगढ़, 18 फरवरी। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां, खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यह घटना 16–17 फरवरी की रात की बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी की सुबह युवक का अधजला शव खेत में गंभीर हालत में मिला उसे तत्काल इलाज के लिए रायगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 17 फरवरी की शाम उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नंदू पटैल, निवासी चपले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ग्राम मौहापाली अपने मामा के घर गया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक को किसने और किन कारणों से पेट्रोल डालकर जलाया। पुलिस हत्या के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला हत्या का है। पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है