==प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471==

प्रदेश के बजट से भाजपा सरकार ने गांव ,गरीब, किसान को ठगा
…………………………………..
प्रदेश के भाजपा सरकार द्वारा पेस बजट पर रमेश पैगवार, पूर्व कार्यकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के भाजपा सरकार का बजट केवल औपचारिकता पूरा करने के लिए पेश किया गया है, बजट में आंकड़ों का माया जाल है, पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल में चलाएं जा रहे मनरेगा में 10% अंश राज्य को वहन करना होता था लेकिन अब भाजपा की मोदी सरकार द्वारा नाम एवं स्वरूप बदलकर वीबीजी राम जी करके 40% अंश राशि प्रदेश सरकार को वहन करने का निर्धारण किया गया है लेकिन विष्णु देव सरकार द्वारा बजट में उस योजना के लिए पर्याप्त राशि नहीं रखा गया है, जिससे स्पष्ट है कि केंद्र के भाजपा सरकार का वीबी जी राम जी योजना प्रदेश में ठप पड़ जाएगा और गांव में गरीबों को रोजगार नहीं मिलेगा जिससे गांव का विकास रुक जाएगा, बजट में बेरोजगारी दूर करने के लिए कोई पर्याप्त प्रावधान नहीं है, और न ही शहरों के विकास के लिए पर्याप्त राशि का प्रावधान है इस बजट से गांव, गरीब, किसानों को भाजपा सरकार ने ठगा है








