सक्ती जिले में पुलिस विभाग में बड़ा तबादल पुलिस अधीक्षक कार्यालय सक्ती द्वारा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है

==प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471==

सक्ती जिले में पुलिस विभाग में बड़ा तबादल पुलिस अधीक्षक कार्यालय सक्ती द्वारा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है


जारी आदेश के अनुसार जिले में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए है।
कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती द्वारा जारी आदेश में कुल 143 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के नाम शामिल हैं।

इस आदेश के तहत कई पुलिस कर्मियों को अलग-अलग थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारी दी गई है।निरीक्षक अमित सिंह को आर.के. सक्ती से पुलिस नियंत्रण कक्ष में पदस्थ किया गया है।
उपनिरीक्षक चंद्रप्रकाश कंवर को थाना डभरा से साइबर सेल का प्रभार दिया गया है।
उपनिरीक्षक अनवर अली को थाना सक्ती से चौकी फगुरम भेजा गया है।गोपीनाथ राजपूत को जांजगीर थाना से आर.के. सक्ती में पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा कई आरक्षकों और प्रधान आरक्षकों को भी जिले के विभिन्न थानों जैसे सक्ती, डभरा, बाराद्वार, हसौद, जांजगीर और चंद्रपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।पुलिस अधीक्षक सक्ती द्वारा जारी इस आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें।

यह प्रशासनिक बदलाव पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है तो सक्ती जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है, जहां 143 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई