डभरा आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, महिला आरोपी जेल दाखिल

=प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे=9981543471
सक्ती कलेक्टर के कड़े निर्देशों और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी वृत्त डभरा को एक बड़ी सफलता मिली है।आज दिनांक 12/03/2026 दिन गुरुवार को विभाग ने ग्राम चंदली (थाना चंद्रपुर) में दबिश देकर एक महिला कारोबारी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
​मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
​जानकारी के अनुसार, डभरा मंडल प्रभारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चंदली में एक महिला अपने घर पर भारी मात्रा में अवैध शराब रखकर विक्रय कर रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए आबकारी टीम ने तत्काल रोहिला बाई सिदार (पति धनुर्जय सिदार, उम्र 48 वर्ष) के रिहायशी मकान पर छापेमारी की।
​जब्ती का विवरण
​तलाशी के दौरान आरोपी महिला के घर से प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में शराब बरामद की गई।
​49 नग देशी प्लेन शराब (पाव)
​13 नग विदेशी मदिरा व्हिस्की (पाव)
​कुल मात्रा: 11.16 लीटर
​कठोर कानूनी कार्रवाई
​आरोपी महिला के पास से भारी मात्रा में अवैध मदिरा बरामद होने पर आबकारी विभाग ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
​टीम की भूमिका: इस कार्रवाई में वृत्त डभरा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार, आबकारी मुख्य आरक्षक प्रकाश थाकाचन, कमलेश यादव और भारती यादव का सराहनीय योगदान रहा।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है