​खरसिया: ममतामयी मिनीमाता जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

=प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे=9981543471​खरसिया: ममतामयी मिनीमाता जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
​समाज को मिनीमाता के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान।
​खरसिया। प्रगतिशील सतनामी समाज खरसिया के अध्यक्ष श्री रामनारायण भारद्वाज के मार्गदर्शन में ग्राम छोटेडूमरपाली में आज दिनांक 13/03/2026 दिन शुक्रवार को ममतामयी मिनीमाता जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर मिनीमाता महिलास्व-सहायता समूह की महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने माता जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर और श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया आयोजन स्थल: रामनारायण भारद्वाज (अध्यक्ष, प्रगतिशील सतनामी समाज खरसिया) का निवास स्थान, छोटेडूमरपाली। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामनारायण भारद्वाज जी ने की।
​सहभागिता: मिनीमाता महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष पूर्णिमा भारद्वाज, सचिव अनुसुइया धर्मा, लेखापाल पिंकी, राधा, अग्घन, संजना, यशोदा, धानबाई, गुरबारी और बेबी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
​मानव समाज के लिए योगदान पर चर्चा
​कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्री रामनारायण भारद्वाज ने मिनीमाता जी के जीवन और मानव समाज के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्षों व योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने समूह की महिलाओं और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि माता जी का जीवन सेवा और त्याग का प्रतीक है, हमें उनके बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर समाज को सशक्त बनाना चाहिए।​इस गरिमामयी समारोह में छोटेडूमरपाली समाज अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र धर्मा, पदमन भारद्वाज, शिवनारायण भारद्वाज और युवा प्रकोष्ठ खरसिया के उपाध्यक्ष रूपलाल धर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मोहल्ले के बच्चों—नेहा, गुरबारी, आरती, नर्मदा, श्रेया, कोरोना, निमिषा और अनुराग ने भी उत्साह के साथ भाग लिया।

7k network