ग्राम खेमड़ा में भक्तिभाव से मनाई गई संत माता कर्मा जयंती, उमड़ा जनसैलाब।

=प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे=9981543471==

ग्राम खेमड़ा में भक्तिभाव से मनाई गई संत माता कर्मा जयंती, उमड़ा जनसैलाब ​खेमड़ा-जिला सक्ती के अंतर्गत ग्राम खेमड़ा में आज, 15 मार्च 2026 को आराध्य देवी भक्त शिरोमणि संत माता कर्मा की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर साहू समाज द्वारा विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
​कार्यक्रम का शुभारंभ माता कर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। ग्राम की माताओं और बहनों द्वारा माता कर्मा की भव्य आरती उतारी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात सामाजिक बंधुओं ने सामूहिक आरती कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
​प्रमुख उपस्थिति:
जयंती समारोह में मुख्य रूप से श्री बाल गोविन्द साहू, कला राम साहू, परमानन्द साहू, प्रेम लाल साहू, शत्रुघन साहू, विजय साहू, अजय साहू, जलेश्वर साहू, महेतर साहू, सेंत राम साहू, रति राम साहू, रोहित साहू, ईश्वर साहू, सीताराम साहू, तोष कुमार साहू, तेजश्वर साहू, गणेश साहू और हेमंत साहू उपस्थित रहे।
​महिला शक्ति की भागीदारी:
कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें प्रमुख रूप से श्रीमती हेमलता साहू, रेवती साहू, ममता साहू, उमा साहू, राम बाई साहू, रेखा साहू, खीर बाई साहू, नीरा साहू, मालती साहू, प्रीति साहू, किरण साहू और ऋतु साहू सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है